{"_id":"ef5698df809b56ac36f913527a842649","slug":"kedarnath-yatra-is-on-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा: यात्रियों में उत्साह, पर बाकी हैं चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा: यात्रियों में उत्साह, पर बाकी हैं चुनौतियां
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 20 May 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा ने आपदा के बाद दो वर्ष के सूने को खत्म सा कर दिया है। यात्रा पड़ाव और पैदल रास्ता गुलजार हो रहा है। एक सप्ताह में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। हालांकि पैदल रास्ते के पड़ावों पर अब भी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं जुट पाई हैं।
विज्ञापन
जंगलचट्टी में अब भी ठहरने की व्यवस्था नहीं हैं। भीमबली में सिर्फ 50, लिनचौली में करीब पांच सौ और धाम में सात सौ से आठ सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था हो पाई है। एक हफ्ते में पैदल रास्ते से यात्रियों की संख्या सात-आठ सौ से बढ़कर डेढ़ हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद ठहरने के इंतजाम नहीं बढ़ाए नहीं गए हैं। रामबाड़ा से लिनचौली तक सबसे कठिन चढ़ाई वाले रास्ते पर पेयजल सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
अब भी गिनती की दुकानें
16 किमी पैदल केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ 30 दुकानें आवंटित की गई हैं। पहले माह तक 21 दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बमुश्किल 6 से 8 दुकानें ही खुली हैं।
खतरा बरकरार
गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच पैदल रास्ते पर जहां शुरू के तीन मीटर मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने और पानी रिसने से कीचड़ से फिसलन का खतरा बना है। लिनचौली से धाम तक बर्फ के बीच आवाजाही मुश्किलें पैदा कर रही है।
इनका है कहना
यात्रा बढ़ने के साथ ही भीमबली और लिनचौली में ठहरने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। पेयजल व्यवस्था के लिए जलसंस्थान को निर्देश दिए गए हैं।
-सुनील कुमार, केदारनाथ यात्रा नोडल अधिकारी