फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath temple is open for devotees for 22 hours

Rudraprayag: भक्तों के लिए 22 घंटे तक खुल रहा है केदारनाथ मंदिर, अब तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Wed, 31 May 2023 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 06:06 AM IST
सार

भक्तों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजा भी जारी है। एक सप्ताह से रोज 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kedarnath temple is open for devotees for 22 hours
केदारनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ मंदिर को भक्तों के लिए 24 घंटे में से 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। भक्तों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजा भी जारी है। एक सप्ताह से रोज 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में बीते वर्ष से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 6 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच 23,083 श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन


केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल का कहना है केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जगह-जगह जाम लगने से कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की छटनी की जाएगी। उसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed