फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Serious patient referred to AIIMS by air ambulance

केदारनाथ : गंभीर मरीज एयर एम्बुलेंस से एम्स रेफर

Sun, 17 May 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 17 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Serious patient referred to AIIMS by air ambulance
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में भर्ती एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार रिटन दास (33) विवेकानंद चिकित्सालय केदारनाथ में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और समय रहते एम्स ऋषिकेश भेजा गया। संवाद
विज्ञापन


केदारनाथ हेलिपैड के पास बिगड़ी महिला यात्री की तबीयत
रुद्रप्रयाग। पुलिस की तत्परता से एक बीमार महिला तीर्थयात्री को समय पर इलाज मिल पाया। रविवार को शाहगंज, आगरा उत्तर प्रदेश से केदारनाथ दर्शनों को आई वर्षा देवी (57) पत्नी संदीप कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला केदारनाथ हेलिपैड कैंटीन के समीप थी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया। उपचार के बाद पुलिस टीम ने महिला को परिजनों के साथ सुरक्षित गौरीकुंड के लिए रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed