फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   kedarnath-gangotri and yamunotri door open.

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुले कपाट, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Mon, 09 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 09 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
kedarnath-gangotri and yamunotri door open.
सोमवार को केदारनाथ धाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया के शुरू होने के अवसर पर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह अपना उद्बोधन करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

 श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सोमवार को विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। केदारनाथ में राज्यपाल डा. केके पाल सहित चार हजार श्रद्धालु मौजूद थे। केदार धाम में पहले दिन 7064 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम के कपाट 11 मई को ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे।   

विज्ञापन


बाबा केदार के दर्शनों को लगा भक्तों का तांता
केदारनाथ। भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट सोमवार सुबह 7 बजे शुभ लग्नानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। बाबा केदार अपने भक्तों को छह माह केदारपुरी में दर्शन देंगे। केदारनाथ मंदिर परिसर में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तड़के छह बजे से कपाट खोलने की तैयारियां शुरू की गई।
विज्ञापन


सुबह 6.30 बजे रावल भीमाशंकर लिंग मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर पश्चिम कपाट खोलने के बाद रावल ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह सात बजे मंदिर का मुख्य कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ढाई हजार श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। इस मौके पर राज्यपाल केके पाल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयर्गीय, राज्यसभा सांसद तरुण विजय, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलनाथ की पत्नी, कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, डीएम डा. राघव लंगर, एसपी पीएन मीणा, कार्याधिकारी अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

यमुना जी की उत्सव मूर्ति के हजारों लोगों ने दर्शन किए
बड़कोट (उत्तरकाशी)। चार धाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा-अर्चना के साथ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर साव एक बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इससे पहले मां यमुना की डोली को मायके खरसाली गांव से ग्रामीणों ने यमुनोत्री के लिए विदा किया।

खरसाली से प्रात: 9.15 बजे यमुना जी की डोली यात्रा यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। यमुना के भाई समेश्वर देवता की डोली भी उन्हें विदा करने साथ गई। जानकीचट्टी आदि स्थानों पर डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 12.45 बजे डोली यात्रा यमुनोत्री पहुंची। यहां विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ दोपहर 1.15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पहले दिन हजारों की संख्या में  श्रद्धालुओं ने मंदिर में अखंड ज्योति तथा यमुना जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चिन्यालीसौड़ से नाग राजा डोली भी मंदिर परिसर पहुंची थी।


इस मौके पर एसडीएम राज कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवीदत्त चौसाली, पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल, सचिव पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन, आशीष उनियाल, चिन्यालीसौड़ नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, बलवीर बिष्ट आदि उपस्थित थे। जिला पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed