फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham helicopter service and black marketing tickets

केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों को चूना नहीं लगा सकेंगी हेली कंपनियां, जानिए कैसे

Thu, 12 Apr 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Thu, 12 Apr 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham helicopter service and black marketing tickets
kedarnath temple
केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को अब हेली कंपनियां चूना नहीं लगा पाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि केदारनाथ धाम की हेलीकाप्टर सेवा में अब टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होगी। उनकी सरकार ने इसे रोकने के लिए टेंडरिंग की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदेश की साख भी सुधरेगी।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में केदारनाथ धाम की हवाई सेवा आज तक मनमानी से चलती रही हैं। धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कभी टेंडर नहीं डाले गए। पिछले वर्षों के जो अनुभव रहे हैं, उसमें यह सामने आया है कि यात्रियों को ब्लैक में हेलीकाप्टर के टिकट मिलते थे। सरकार के पास लगातार इस तरह की शिकायतें पहुंच रही थी।
विज्ञापन


 

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ग्राहक के भेष में मौके पर गए

Kedarnath Dham helicopter service and black marketing tickets
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित - फोटो : अमर उजाला
राज्य के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने पर उन्होंने इसे रंगे हाथों पकड़ा है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ग्राहक के भेष में मौके पर गए, तो यह सामने आया कि सात हजार रुपये का टिकट 20-20 हजार रुपये में बिक रहा था। इससे जहां यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था, वहीं प्रदेश की छवि पर भी असर पड़ रहा था।

अब उनकी सरकार ने इसको ढर्रे पर लाने का प्रयास किया है। हेली सर्विस के लिए टेंडरिंग की है, जिन लोगों ने बिना टेंडर के वर्षों तक काम किया है, उनको थोड़ा तकलीफ हो रही है, लेकिन यह तय है कि आने वाले समय में केदारनाथ के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, जिससे राजस्व में 28 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। टेंडर में 11 गुना तक राजस्व की प्राप्ति हुई है। एएचपीसीएल वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से धनराशि न दिए जाने के  सवाल पर सीएम ने कहा कि  कंपनी की काफी शिकायतें मिली हैं। पूर्व में श्रीनगर भ्रमण के दौरान भी यह मामला आने पर कंपनी को नोटिस दिया गया। कंपनी को कहा गया कि कार्य में सुधार करे अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।  


 

देखेंगे, भरसार विवि में कैसे इतनी भर्तियां हुईं : सीएम

Kedarnath Dham helicopter service and black marketing tickets
त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उपनल से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में कैसे इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां हुई हैं, यह देखना पड़ेगा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि उन्हें भी आज समाचार पत्रों से इन भर्तियों के संबंध में जानकारी मिली है। वहां फार्म में मजदूर भी काम करते हैं वे भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ब्यूरो  

मौसम खराब होने से आधा घंटा इंजतार करना पड़ा 
श्रीनगर। बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री को देहरादून जाने के लिए करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। मौसम सामान्य होने पर
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए उड़ गया। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed