फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Journalist Kailash Khanduri received Life Time Achievement Award

Rudraprayag News: पत्रकार कैलाश खंडूड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला

Fri, 14 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 14 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Journalist Kailash Khanduri received Life Time Achievement Award
रुद्रप्रयाग। 50 वर्षों से अधिक समय तक जनसरोकारों और जनपक्ष को अपनी लेखनी से प्रखरता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार कैलाश खंडूड़ी को लाइफ टाइम अचींवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 लोगों को रुद्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के एक वेडिंग प्वाइंट में प्रेस क्लब समिति रुद्रप्रयाग के रुद्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


उद्घाटन केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल और रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना बनकर काम करते हुए स्वयं के साथ अन्य को भी नई मिसाल पेश करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अति विशिष्ट अतिथि भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार ने भी विचार रखे। उत्तराखंड प्रेस क्लब देहरादून के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि वह पत्रकारों को तहसील स्तर पर मान्यता के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश खंडूड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।


विधायक भरत सिंह चौधरी और आशा नौटियाल ने उन्हें शॉल, प्रतीक चिह्न, प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। पत्रकार खंडूड़ी ने कहा कि युवा पीढ़ी से मिला यह सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रशासनिक कार्यों के लिए मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, ईओ निकिता भट्ट, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, विनोद राणा, डा. आनंद सिंह बोहरा, शैलेंद्र गोस्वामी, डा. संजय बगवाड़ी, दर्शनी देवी, श्रेष्ठवर्धन सिंह राणा सहित 27 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए रुद्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed