फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jawan posted in Police Line Ratuda dies under suspicious circumstances

पुलिस लाइन रतूड़ा में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 27 Mar 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jawan posted in Police Line Ratuda dies under suspicious circumstances
पुलिस लाइन रतूड़ा में तैनात जवान अरुण गोविंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। उधर, घटना के बाद से जवान के घर कंडारा में मातम पसरा हुआ है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से कई बार संपर्क करने पर भी बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

रविवार को जवान पुलिस लाइन कार्यालय से कुछ आगे गया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर साथ के जवानों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर कुछ जवान हाईवे से होते हुए आगे की तरफ गए, तो पाया कि अरुण गोविंद गदेरे किनारे पड़ा हुआ है। वह उसे उठाकर तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जवान गदेरे के किनारे बेसुध मिला था। वह, उस क्षेत्र में क्यों गया, कैसे मौत हुई, इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगा। उधर, जवान के घर कंडारा में मातम पसरा हुआ है। कंडारा गांव निवासी मायाराम के तीन संतानों में सबसे बड़ा अरुण गोविंद 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed