फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jaltalla post office stalled for one month

जालतल्ला डाकघर में एक माह से कामकाज ठप

Mon, 17 Feb 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Jaltalla post office stalled for one month
बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा की बदहाली से कालीमठ घाटी के जाल तल्ला डाकघर शाखा में एक माह से कामकाज ठप पड़ा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बीएसएनएल से संचार सेवा को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कालीमठ घाटी के दस ग्राम पंचायतों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए चिलौंड में मोबाइल टॉवर लगाया है, लेकिन टॉवर अक्सर खराब होने से ग्रामीणों के मोबाइल सेट शोपीस बने हैं। एक माह से जाल तल्ला डाकघर में कनेक्टिविटी ठप होने से लेनदेन समेत अन्य सभी ऑनलाइन कामकाज ठप पड़े हैं और ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। ओेमप्रकाश भट्ट, विजय राणा, पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा, संदीप भट्ट, मनवर सिंह चौहान, मुलायम सिंह तिंदोरी, त्रिलोक सिंह, सरिता देवी आदि ने संचार सेवा बहाल करने की मांग की है। जाल तल्ला डाकघर के पोस्टमास्टर डीएस राणा ने बताया कि बार-बार कनेक्टिविटी ठप हो रही है, जिससे लेनदेन समेत अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इधर, बीएसएनएल के एसडीओ डीएस कंडारी ने बताया कि टॉवर में तकनीकी खराबी से मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में तकनीकी टीम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed