फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Irrigation canals damaged, crops are getting ruined

सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त, फसलें हो रहीं चौपट

Mon, 23 Aug 2021 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Irrigation canals damaged, crops are getting ruined
जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी के गांवों में काश्तकारों की सिंचित भूमि के लिए निर्मित सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। काश्तकारों व जनप्रतिनिधियों ने सिंचाई विभाग से नहरों की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

18 ग्राम पंचायतों वाले सिलगढ़ में करीब 3000 नाली से अधिक सिंचित भूमि है। यहां तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए लस्तर नदी समेत अन्य गाद-गदेरों से बरसारी-मवाणगांव व बंदरतोली-सिरसोलिया सिंचाई नहर और कमंडल गूल समेत अन्य कई छोटी नहरें बनाई गई हैं। लंबे समय से ये सभी नहरें व गूलें भूस्खलन व अन्य कारणों से बंद पड़ी हैं। इस कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। बीते वर्ष ग्रामीणों ने स्वयं के प्रयास से बंदरतोली-सिरसोलिया सिंचाई नहर की मरम्मत के प्रयास भी किए गए थे लेकिन पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण यह सिंचाई नहर पुन: क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पानी का बहाव ठप हो गया।
विज्ञापन

काश्तकार राजेंद्र पंवार, राम प्रसाद भट्ट, जगदीश प्रसाद, गिरीश बुटोला, आरती पंवार का कहना है कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। पानी के अभाव में कुछ दिन पहले बोई गई फसलों में वृद्धि नहीं हो रही है। दूसरी तरफ क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा ने डीएम से आपदा मद में बजट स्वीकृत कर क्षतिग्रस्त नहरों व गूलों के प्राथमिकता से सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
इस बार बारिश से जिले की कई सिंचाई नहरों को क्षति पहुंची है। उनका आकलन कर मरम्मत के लिए आपदा, जिला व राज्य मद में प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। हरसंभव कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा नहरों की मरम्मत कर पानी का संचालन किया जा सके।
-पीएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed