{"_id":"65df62f53f8b745f8e0826f5","slug":"install-crush-barriers-at-accident-prone-areas-rudrapryag-news-c-5-1-drn1019-360420-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रश बैरियर लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रश बैरियर लगाएं
Wed, 28 Feb 2024 10:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एडीएम श्याम सिंह राणा ने सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए संभावित स्थानों को चयनित करने और क्रश बैरियर लगाने के निर्देश दिए।
सुरक्षित यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम ने तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने हाईवे, राज्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर क्रश बैरियर, पैरापिट लगाने को कहा। उन्होंने जिले में अधूरे मार्गों के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश भी दिए। संवाद