फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Industrialist Mukesh Ambani will visit Shirdi Narain-Kedarnath Dham

उद्योगपति मुकेश अंबानी संवारेंगे श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ धाम

Wed, 17 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 17 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

उद्योगपति मुकेश अंबानी श्रीकेदारनाथ और श्रीबदरीनाथ धाम को संवारने के साथ ही जरूरी व्यवस्थाओं में भी सहयोग देंगे। उन्होंने बीकेटीसी को प्रस्ताव मांगा है। उम्मीद है कि आगामी यात्रा में श्रद्धालुओं को दोनों धामों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन


पिछले चार दशक से भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने दोनों धामों को संवारने की जिम्मेदारी ली है। विगत 14 मई को बदरी-केदार दर्शन को पहुंचे उद्योगपति अंबानी ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी से कहा है कि दोनों धामों को संवारने में वह सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आगामी यात्रा में दोनों धाम में कपाट खुलने से लेकर पूरे यात्राकाल में मंदिरों की साज-सज्जा, जरूरी पूजन सामग्री, चंदन, केशर और महाभिषेक व भोग सामग्री उपलब्ध कराने में अंबानी मंदिर समिति का सहयोग करेंगे। इसके साथ ही दोनों स्थानों में यात्रियों के साथ-साथ ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को ठहराने के लिए गेस्ट हाउस या धर्मशाला का निर्माण भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति भी अपने प्रस्ताव में दोनों धामों में रावल, पुजारियों व अतिथियों के ठहरने के लिए धर्मशाला निर्माण, प्रसाद वितरण व चंदन-टीका काउंटर लगाने के प्रस्ताव दे सकती है। विदित हो कि केदारनाथ में इस वर्ष की यात्रा में भगवान के अभिषेक में उपयोग होने वाले चंदन व केशर के लिए उद्योगपति अंबानी ने 60 लाख रुपये दिए हैं। आपदा के बाद से वे हर वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बीकेटीसी को सहयोग करते आ रहे हैं।


उद्योपति मुकेश अंबानी ने विगत 14 मई बदरी-केदार दर्शन के मौके पर आगामी यात्रा में हरसंभव सहयोग की बात कही थी। उन्होंने समिति को सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को भी कहा है। जल्द ही उन्हें प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा।
-- बीडी सिंह, मुख्य कार्यधिकारी श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed