{"_id":"6a217655691eb5a53f06a23d","slug":"include-names-of-eligible-voters-in-the-list-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118915-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पात्र मतदाताओं के नाम सूची में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पात्र मतदाताओं के नाम सूची में करें शामिल
Thu, 04 Jun 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/बसुकेदार। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और घर-घर सत्यापन अभियान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एसडीएम सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी व मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बिष्ट, दीपक बुटोला आदि उपस्थित थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रखीं समस्याएं
बसुकेदार। राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदारमें आयोजित प्रशिक्षण में केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कार्मिक शामिल हुए। प्रशिक्षण में यतेंद्र राणा, दिनेश चंद्र, किशोर भंडारी, निर्वाचन विभाग से सुनील चंद्र चमोला, सावित्री और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए घर-घर संपर्क करना पड़ता है जबकि विभागीय दायित्वों के कारण समय प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था किए जाने की मांग की। संवाद