{"_id":"6a20297b9cb1b3ccaa092984","slug":"in-three-days-19290-kg-of-garbage-was-transported-to-gaurikund-in-110-bags-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118902-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तीन दिन में 110 बैग से 192.90 किलो कूड़ा गौरीकुंड पहुंचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तीन दिन में 110 बैग से 192.90 किलो कूड़ा गौरीकुंड पहुंचाया गया
Wed, 03 Jun 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
कैरी मी बैक योजना से कूड़ा निस्तारण में मिल रही मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए शुरू की गई कैरी मी बैक योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। श्रद्धालुओं के सहयोग से पिछले तीन दिनों में 110 बैग के जरिये 192.90 किलो सूखा कूड़ा केदारनाथ से गौरीकुंड तक पहुंचाया गया है।
नगर पंचायत केदारनाथ ने हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से यह पहल शुरू की है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को 500 ग्राम से लेकर दो किलो तक के बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनमें वे प्लास्टिक की बोतलें, पैकेजिंग सामग्री और अन्य सूखा कूड़ा एकत्र कर अपने साथ नीचे ला रहे हैं। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि योजना के तहत पिछले तीन दिनों में 110 बैग के माध्यम से 192.90 किलो सूखा कूड़ा गौरीकुंड तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु स्वेच्छा से अभियान में भागीदारी कर रहे हैं जिससे धाम में सूखे कूड़े का दबाव कम करने में मदद मिल रही है।