फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   In Kedarnath, pilgrims raised slogans, took out procession

केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने की नारेबाजी, जुलूस निकाला

Wed, 04 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
In Kedarnath, pilgrims raised slogans, took out procession
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में धरना देते हुए तीर्थपुरोहित। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का आंदोलन दिनोंदिन तेज हो रहा है। तीन दिन से मंदिर परिसर से एमआई-26 हेलीपैड तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। आंदोलनकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज कर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बुधवार को केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। उनका कहना था कि आंदोलन को 50 दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन अब तक शासन-प्रशासन के किसी भी सक्षम अधिकारी ने उनसे बातचीत करना उचित नहीं समझा है। उन्होंने कहा कि उन्हें देवस्थानम बोर्ड किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं हैं। जब तक सरकार बोर्ड को भंग नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद मंदिर परिसर से मंदिर मार्ग होते हुए आंदोलनकारियों ने नारेबाजी के साथ एमआई-26 हेलीपैड तक देवस्थानम बोर्ड के विरोध में जुलूस निकाला। धाम में मौजूद तीर्थपुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि अब देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरी हुआ तो केदारनाथ धाम से लेकर केदारघाटी के गांवों में प्रदर्शन व आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर तेज प्रकाश तिवारी, चमन लाल शुक्ला, अरुण शुक्ला, मुन्ना बगवाड़ी, शशि अवस्थी, अमित बगवाड़ी, दीप नारायण शुक्ला, रमाकांत शर्मा, नवीन शुक्ला, अंकुर शुक्ला, मुराली लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed