फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hundreds of fish found dead near Punarad Gadere.

पुनाड़ गदेरे के समीप मृत मिली सैकड़ों मछलियां

Wed, 10 May 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग। Updated Wed, 10 May 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of fish found dead near Punarad Gadere.
रुद्रप्रयाग में पुनाड़ गदेरे में रसायन का छिड़काव कर अवैध तरीके से मारी गई सैकड़ों मछलियां। - फोटो : amara ujala

नगर क्षेत्र के बीच में बहने वाले पुनाड़ गदेरे में रसायन का उपयोग कर सैकड़ों छोटी मछलियों को मारा गया है। गदेरे में तीन सौ मीटर के दायरे में मृत मछलियों के ढेर लगे हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत मछलियों का सैंपल लिया है।  बुधवार को नए बस अड्डे के समीप गदेरे में भारी मात्रा में छोटी मछलियां मृत पाई गई।

विज्ञापन


गदेरे में तीन सौ मीटर के दायरे में तीन जगहों पर गदेरे में रसायन के छिड़काव से मछलियों को मारा गया। वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गदेरे के पानी और मृत मछलियों के सैंपल लिए। माना जा रहा है कि किसी रसायन का छिड़काव कर अवैध तरीके से मछलियां मारी गई हैं। बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व गदेरे में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर मछलियों का अवैध शिकार किया गया था। तब भी विभागीय व प्रशासनिक स्तर पर सैंपल भरने की खानापूर्ति की गई थी।
विज्ञापन


नहीं हो रहा मछलियां का संरक्षण
रुद्रप्रयाग।
पुनाड़ गदेरे में छोटी-छोटी मछलियां काफी संख्या में पाई जाती है। डांगसेरा से लेकर नया बस अड्डा क्षेत्र तक इनकी संख्या सबसे अधिक है। बावजूद इनके संरक्षण को लेकर वन विभाग की ओर से आज तक कोई योजना नहीं बनाई गई है। वहीं  नगर क्षेत्र को जलापूर्ति करने वाला पुनाड़ गदेरा स्रोत से नदी तक गंदगी से पटा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत मछलियों के सैंपल लिए गए हैं। डाक्टरी जांच के बाद फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। मामला गंभीर है। उच्चाधिकारियों व प्रशासन को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
-- ललित मोहन नेगी, रेंजर रुद्रप्रयाग रेंज, वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed