फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hoteliers submitted memorandum to DC

होटल कारोबारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers submitted memorandum to DC
केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने वैश्विक महामारी कोरोना से चौपट हुए कारोबार से जुड़े लोगों को राहत पैकेज देने की मांग की है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों का बिजली व पानी का बिल माफ करने को कहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनुज गोयल से भेंट करते हुए एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से संबंधित कारोबारी बेरोजगार हैं। जिन व्यवसायियों ने स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण लिया था। उनके सामने ऋण की किश्त चुकाने की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी है। उन्होंने बैक ऋण की किश्त को अप्रैल 2022 तक रोकने व ब्याज पर राहत देने के साथ ही ऋण खातों पर मोरेटोरियम लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिन होटल व्यवसायियों के होटल रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है, उसे अगले वर्ष तक बढ़ा दिया जाए। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोकी, प्रमोद नौटियाल, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed