फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Highway demolished for widening

हाईवे चौड़ीकरण के लिए किया पैदल मार्ग ध्वस्तहाईवे चौड़ीकरण के लिए किया पैदल मार्ग ध्वस्त

Thu, 16 Jul 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Highway demolished for widening
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्था ने महादेव मोहल्ला और पुनाड़ को बाजार से जोड़ने वाला पुराना पैदल मार्ग ध्वस्त कर दिया है, जिस कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने जल्द रास्ता बनाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता केपी ढौंडियाल, सभासद लक्ष्मण कप्रवाण, विकास डिमरी, जोत सिंह बिष्ट, शैलेंद्र गोस्वामी आदि का कहना है कि एनएच और कार्यदायी संस्था द्वारा जनहितों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों को बिना बताए ही कार्यदायी संस्था द्वारा महादेव मोहल्ला और पुनाड़ को जाने वाला पैदल रास्ते को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे पीपल के पेड़ की जड़े दिखाई देने लगी हैं। रास्ता टूटने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed