{"_id":"5d3b4bba8ebc3e6c97361bf2","slug":"handecafe-youth-player-rudrapur-news-hld3504921164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खिलाड़ी ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग खिलाड़ी ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
चेन्नई में फटे कपड़ों में खिलाड़ी मनजीत सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चेन्नई में आयोजित आठवीं सीनियर सिटिंग पैरा वालीबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने गई टीम के एक सदस्य (पैरालंपिक खिलाड़ी) ने उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के सचिव पर मारपीट का आरोप लगाया है। इधर, एसोसिएशन के महासचिव ने आरोपों को नकारा है।
चेन्नई में राज्य से व्हीलचेयर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने पहुंची टीम में छह पुरुष और नौ महिला हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें पैरालंपिक वालीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष एच चंद्रशेखर ने बुलाया था। टीम में शामिल गूलरभोज निवासी मनजीत सिंह ने सचिव प्रेम कुमार पर आरोप लगाया कि सीनियर सिटिंग वालीबाल की टीम में शामिल न करने पर खिलाड़ियों ने खेल मंत्री अरविंद पांडेय से शिकायत की थी।
इसी के चलते अब महासचिव गाली गलौच और मारपीट कर रहे हैं। टीम के सदस्य निर्मला मेहता, सुनीता, लक्ष्मी, निलिमा रॉय, गंगावती, राकेश सिंह, सतपाल, जसपाल आदि ने कहा कि सचिव ने अन्य राज्यों की टीम के हमारी छवि खराब की है। इसकी शिकायत पैरालंपिक वालीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष से भी की जाएगी।
विज्ञापन
कोट-
ये खिलाड़ी अवैध तरीके से प्रतियोगिता में आए हैं। मैंने खिलाड़ी से पूछा था कि चेन्नई में किस के हवाले से आए हो। अब मुझे नहीं पता कि खिलाड़ी मेरे ऊपर मारपीट का आरोप क्यों लगा रहे हैं।
प्रेम कुमार, सचिव उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन
कोट-
मारपीट का मामला संज्ञान में है। दिव्यांग खिलाड़ियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है। टीम और सचिव के बीच बात कर विवाद को हल किया जाएगा।
-एच चंद्रशेखर, अध्यक्ष, पैरालंपिक वालीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया