फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Guldar attacked the woman, injured

महिला पर गुलदार ने बोला हमला, घायल

Mon, 27 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked the woman, injured
जखोली ब्लॉक के ललूड़ी-टेंडवाल गांव में खेत में काम कर रही एक महिला पर गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया। महिला को सीएचसी जखोली में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम 6 बजे ललूड़ी-टेंडवाल गांव निवासी अनसूया देवी (62) घर से कुछ दूर खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान वहां घात लगाए गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। महिला दराती के सहारे गुलदार का सामना करने के साथ जोर-जोर से चिल्लाती रही। गुलदार ने पंजे व दांतों से बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस कारण गुलदार भाग गया। गांव की सड़क से दूर होने के कारण महिला को सोमवार सुबह परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर है। उनके हाथ, पैर व पीठ पर गुलदार ने गहरे जख्म किए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम प्रकाश कोठारी ने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल गांव में पिंजरा लगाने के साथ पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर रेंजर गौरव नेगी ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल महिला का मेडिकल कर मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed