{"_id":"69b17159468d777348043877","slug":"gradual-hunger-strike-continues-to-remove-animal-treatment-centre-from-hostel-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117235-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: छात्रावास से पशु उपचार केंद्र हटाने के लिए क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: छात्रावास से पशु उपचार केंद्र हटाने के लिए क्रमिक अनशन जारी
Wed, 11 Mar 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग फाटा में पशु उपचार केंद्र को हटाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी -
गुप्तकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास में संचालित अस्थायी पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।
आंदोलन में दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अनशन स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग विद्यालय के छात्रावास भवन को जल्द खाली कराने की है। प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने बताया कि जब तक छात्रावास भवन को खाली नहीं कराया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य जामू आरती देवी ने कहा कि मातृशक्ति को बच्चों के लिए अपने कार्य छोड़कर आंदोलन में शामिल होना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं मजदूर संघ संरक्षक अवतार सिंह नेगी ने कहा कि छात्रावास में पशु उपचार केंद्र संचालित करना गलत है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल, ग्राम प्रधान बड़ासू विमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगिता देवी, पूर्व प्रधान पिंकी देवी, विमला देवी, वंदना देवी, चरण सिंह मेहरा, अमित सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद