आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने प्रदेश सरकार से देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। बीते दो वर्ष से जिस तरह से चारधाम में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन चल रहा है, वह उचित नहीं है।
बुधवार को अजय कोठियाल ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने तीर्थपुरोहितों से बातचीत की और वहां के हालातों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर तीर्थपुरोहितों ने भी कोठियाल से देवस्थानम के विरोध को लेकर समर्थन मांगा। इधर, कोठियाल का कहना है कि सरकार को देवस्थानम बोर्ड का गठन करने से पहले सभी संबंधित लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव मांगने चाहिए थे। लेकिन, किसी भी स्तर पर ऐसा नहीं हुआ। यह जरूरी है कि बोर्ड को तत्काल भंग कर दिया जाए।