फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government accused of neglect, warning to intensify the movement

सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Tue, 22 Jun 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Government accused of neglect, warning to intensify the movement
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। मंदिर परिसर में धरना देते हुए तीर्थपुरोहितों ने प्रदेश सरकार से तत्काल देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में चारधाम में आंदोलन तेज करके भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने एक सूत्री मांग को लेकर केदारनाथ मंदिर परिसर में धरना दिया। उनका कहना था कि एक वर्ष से तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत को भी स्थिति से अवगत कराया गया था। तब, उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी बोर्ड को लेकर सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है। धरना देने वालों में तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, किशन बगवाड़ी, हेमंत कूर्मांचली, आलोक शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी, रोशन, संजय, चमन लाल शुक्ला, प्रवीन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed