फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   God made his house on land freed

देवता ने अपनी भूमि पर बना मकान छुड़वाया

Thu, 07 Jan 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अगस्त्यमुनि
अमर उजाला ब्यूरो अगस्त्यमुनि Updated Thu, 07 Jan 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार को भगवान साणेश्वर की दिवारा यात्रा रात्रि विश्राम के लिए जखण्यालगांव पहुंची। भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


प्रात: जखोली में पंडितों ने साणेश्वर महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत आराध्य देव ने गांव का भ्रमण किया। प्रात: 11 बजे दिवारा यात्रा नौगांव, डोबलिया, तिमली का भी भ्रमण किया। यहां भक्तों ने फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। दिवारा समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत ने बताया कि साणेश्वर महाराज की दिवारा यात्रा का प्रथम चरण 11 जनवरी को संपन्न होगा।


अगले वर्ष आराध्य अगस्त्यमुनि और सिलगढ़ पट्टी के गांवों का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर सुबोध सेमवाल, दिनेश पुरोहित, अनुसूया थपलियाल, नरेंद्र रावत, योगेश पुरोहित आदि मौजूद थे। विदित हो कि बीते वर्ष 13 दिसंबर से सिल्ला गांव में 14 वर्ष बाद  भगवान साणेश्वर महाराज की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। देवता के दर्शनों के लिए गांवों में ध्याणियों के अलावा प्रवासी ग्रामीण भी उल्लास के साथ अपने घरों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed