{"_id":"afc5af33be8d8148468c23650e176e75","slug":"given-the-opposition-in-two-three-days-event-will-dispose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध को देखते हुए दो-तीन दिन में निपटाएंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध को देखते हुए दो-तीन दिन में निपटाएंगे आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
25 से 29 फरवरी तक केदारनाथ में होने वाला डिजास्टर प्रीपरेशन एंड एजुकेशन वीक कार्यक्रम अब छोटे स्तर पर होगा। इस दौरान संभवत: देहरादून से ही शासन के कुछ लोग इसमें शामिल होंगे। साहसिक खेलों के तहत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व अन्य ट्रैंकिंग दलों की ओर से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 21 किमी की ट्रैकिंग की जाएगी। इसके साथ ही रुद्रा प्वाइंट से छानी कैंप के डेढ़ किमी के ढलान पर स्कीइंग की जा सकती है। जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि आयोजन में ट्रैकिंग ही प्रमुख तौर पर किया जाएगा। शासन स्तर से भी तैयारियों को लेकर अब तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
बीते वर्ष दिसंबर में मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने केदारनाथ दौरे के बाद यहां फरवरी मध्य तक शीतकालीन खेलों के आयोजन की बात कही थी। वहीं इस वर्ष पहली जनवरी को नववर्ष मनाने केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी जनवरी अंत या फरवरी मध्य में केदार महोत्सव की बात कही थी।
विज्ञापन
केदार महोत्सव को लेकर होते विरोध को देखते हुए सरकार ने अब इसका नाम डिजास्टर प्रीपरेशन एंड एजुकेशन वीक रखा है। कहा गया कि इस आयोजन में धाम पहुंचने वाले लोगों को आपदा के प्रति जागरूक किया जाएगा। हालांकि मौसम के मिजाज और निरंतर विरोध के बीच अब संभावना जताई जा रही है कि यह आयोजन दो दिन में समेट लिया जाएगा।
विज्ञापन