फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Girls students should take care of health

Rudraprayag News: छात्राएं स्वास्थ्य के प्रति रखें ध्यान

Fri, 24 Jan 2025 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 24 Jan 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Girls students should take care of health
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूलों में हुए जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी/ऊखीमठ/गैरसैंण। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी ने डाॅ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में छात्राओं और महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। हंस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने कहा कि बालिकाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।
हंस फाउंडेशन के समन्वयक भारती राय ने छात्राओं और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और मासिक धर्म के समय सावधानी बरतने को कहा। कहा कि इस दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन करें। मासिक धर्म के नियमित न रहने पर खून की जांच कराएं। इस मौके पर शिक्षिका ज्योति असवाल, विद्यालय कार्यक्रम प्रभारी कविता दुमागा, अभिभावक राजेश्वरी गोस्वामी, मालती और अंकित समेत कई लोग मौजूद थे। दूसरी ओर तुंगनाथ घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज दैड़ा में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुंवर ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गृह व बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आराध्या, स्नेहा और सृष्टि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंगलेश, प्रियंका उछोली, नीमा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गैरसैंण। जीआईसी पज्याणा खाल में सामाजिक कार्यकर्ता अंजना रावत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या और समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की जानकारी दी। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ मेघा नोटियाल ने लैंगिग समानता, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बताया। ममता, धना, प्रीति, हिमानी, अदिति, विद्या, रोशनी, उमा, माही, सीमा आदि को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed