फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   GIC Khankra gets new building, classes to start from new session

Rudraprayag News: जीआईसी खांकरा को मिला नया भवन, नए सत्र से कक्षा संचालन

Thu, 20 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 20 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
GIC Khankra gets new building, classes to start from new session

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज खांकरा का दो मंजिला नया भवन बनकर तैयार हो गया है। रेलवे विकास निगम ने 1 करोड़ 70 लाख की लागत से इस भवन का निर्माण किया है। रंग-रोगन और अन्य कुछ कार्यों के पूरा होते ही नये शिक्षण सत्र से यहां कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी तक विद्यालय हाईस्कूल स्तरीय भवन पर संचालित किया जा रहा है।



ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित खांकरा में राजकीय इंटर कॉलेज को नया भवन मिल गया है। दो मंजिला भवन में 12 कक्षा-कक्ष, 3 प्रयोगशाला कक्ष, प्रधाानाचार्य कक्ष, शिक्षक-कर्मचारी कक्ष, कंप्यूटर रूम शामिल है। इस भवन के बनने से यहां शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों का संचालन बेहतर हो सकेगा। साथ ही आगामी समय में छात्र संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि 2011 में राजकीय हाईस्कूल से इंटरमिडिएट में उच्चीकृत जीआईसी खांकरा का संचालन अभी तक हाईस्कूल स्तरीय भवन पर चल रहा है, जिसमें सीमित कक्षा-कक्ष हैं। यहां, विज्ञान विषय में प्रयोगशाला कक्ष नहीं होने से छात्र-छात्राएं सिर्फ थ्योरी ही पढ़ पा रहे थे। शिक्षक-अभिभावक संघ के सुधीर कप्रवाण, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र ममगाईं, विशन सिंह खत्री, ओमकार नौटियाल, ओम प्रकाश डंगवाल आदि ने बताया कि उच्चीकरण के डेढ़ दशक बाद विद्यालय को नया भवन मिला है। अब, उम्मीद जगी है कि, छात्र-छात्राओं की शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियां बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, सीईओ प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जीआईसी खांकरा का दो मंजिला नया भवन बनकर तैयार हो गया है। रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यालय में जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। आगामी शिक्षण सत्र से नये भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed