फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Get public facilities in villages before railway line construction

रेल लाइन निर्माण से पूर्व गांवों में जन सुविधाएं जुटाएं

Tue, 18 Aug 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Get public facilities in villages before railway line construction
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों ने रेलवे विकास निगम से गांवों में जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने रेल लाइन निर्माण से पूर्व पैदल मार्ग, सड़क का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जीआईसी रतूड़ा में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत सुमेरपुर के ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन व रेलवे विकास निगम द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है। रेल लाइन निर्माण के लिए गांव में जो भूमि अधिगृहित की गई है, उसका मुआवजा तो सभी परिवारों को मिल चुका है, लेकिन रेल लाइन निर्माण से गांव के पैदल मार्ग, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल लाइनें आदि भी प्रभावित होंगी। इसलिए, रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले आरबीएनएल प्रभावित गांवो में मूलभूत जनसुविधाओं के लिए नव निर्माण कार्य करा दें। अन्यथा वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आरबीएनएल द्वारा प्रभावित क्षेत्रों नव निर्माण के कार्यों के लिए जो धनराशि जारी की गई है, उसे वहां के ग्रामीणों की मांग के हिसाब से खर्च करें। उन्होंने प्रभावित गांवों के युवाओं को उनकी योग्यतानुसार रोजगार मुहैया कराने पर भी जोर दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी चक्रधर सेमवाल, आरबीएनएल के अधिकारियों के अलावा तिलणी, सुमेरपुर और रतूड़ा गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed