फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gatka party shows amazing feat in Lalpur

लालपुर में नगर कीर्तन का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gatka party shows amazing feat in Lalpur
लालपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व पर लालपुर क्षेत्र में नगरकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें झांकियों से गुरु की महिमा का बखान किया गया। नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा लालपुर से हुआ, जो रामेश्वरपुर पहुंचा। वहां से लालपुर नगला मार्ग होते हुए नगरकीर्तन गुरुद्वारा नानकसर ठाठ पर समाप्त हुआ। इस दौरान जो बोले सो निहाल, राज करेगा खालसा, देह शिवा बरमोहे आदि नारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया। नगर कीर्तन का भारतीयम रोड रामेश्वरपुर, आइडिया कालोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, खमरिया मोड़, सहित कई स्थानों पर स्वागत और प्रसाद वितरण किया गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। महिलाओं ने सड़क साफ कर अपनी सेवाएं दी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहां पर गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य ग्रंथी बाबा सुखचैन सिंह, हरविन्दर कौर, अशोक कुमार, मोहन गुंबर, जसविन्दर कामरा, संता सिंह, अमर सिंह, सतपाल गाबा, प्रताप सिंह, गुरचरन सिंह, बिट्टू हुड़िया, रोहित गुम्बर, सतीश गुम्बर, भजन सिंह, बलराम सिंह, जीत सिंह, बलजीत गाबा, शम्मी कामरा, नरेन्द्र सिंह, बंटी खुराना, त्रिलोक सिंह सलूजा, मंजीत सिंह कामरा, सन्नी कामरा, गुरचरन सिंह चन्नी, पप्पू रंधावा, कुलविन्दर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed