फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four trekkers from Dehradun and Nainital missing from Triyuginarayan trek

उत्तराखंड: वासुकीताल से त्रियुगीनारायण ट्रैक पर निकले देहरादून और नैनीताल के चार ट्रैकर लापता

Wed, 15 Jul 2020 11:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 11:44 PM IST
सार

  • दो दिन पहले केदारनाथ से ट्रैकिंग पर निकले थे चारों
  • तीन रेस्क्यू टीमें ट्रैकर्स की खोजबीन में जुटीं
  • ड्रोन, हेलीकॉप्टर से भी की जा रही खोज 
     

विज्ञापन
Four trekkers from Dehradun and Nainital missing from Triyuginarayan trek
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ में दर्शन के बाद वासुकीताल से त्रियुगीनारायण ट्रैकिंग रूट पर निकले देहरादून और नैनीताल के चार ट्रैकर लापता हो गए हैं। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए तीन टीमें गठित की हैं। एसडीआरएफ के साथ मिलकर वह ड्रोन और हेलीकॉप्टर से त्रियुगीनारायण से वासुकीताल तक दो बार हेलीकॉप्टर से राउंड लेकर रेकी भी कर चुकी है, लेकिन अभी तक ट्रैकर्स का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिमांशु (28), पुत्र बलबहादुर सिंह, जितेंद्र भंडारी (34) पुत्र जीएस भंडारी, निवासी देहरादून और मोहित भट्ट (40), पुत्र गंगा भट्ट तथा जगदीश बिष्ट (47) पुत्र गंगा बिष्ट निवासी नैनीताल बीती 12 जुलाई को ई-पास के जरिए सोनप्रयाग से केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन


13 जुलाई को मंदिर परिसर में बाबा केदार के दर्शन के बाद ये चारों युवक वासुकीताल के लिए रवाना हो गए, जहां से इन्हें त्रियुगीनारायण आना था। यह बात उन्होंने अपने साथी शशांक डोभाल को बताई थी और उससे सोनप्रयाग में उनका इंतजार करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक जब ये चारों सोनप्रयाग नहीं पहुंचे तो शशांक ने सोनप्रयाग थाने मे जाकर यह जानकारी दी। इसके बाद थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने एसपी को मामले के बारे में बताया। 14 जुलाई को चारों युवकों की खोज के लिए दो रेस्क्यू टीमें त्रियुगीनारायण से तोषी और तोषी से वासुकीताल ट्रैक के लिए रवाना की गईं। लेकिन दिनभर खोजबीन के बाद भी चारों लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

इसके बाद बुधवार 15 जुलाई को डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और तोषी के पांच युवकों की तीन टीमें गठित कर वासुकीताल-त्रियुगीनारायण ट्रैक, गौरीकुंड-खरक-वासुकीताल ट्रैक और तोषी के जंगलों में भेजी गई हैं। 

ड्रोन से भी कर रहे रेकी

थानाध्यक्ष पंखोली के अनुसार गौरीकुंड-खरक-वासुकीताल पर भेजी गई रेस्क्यू टीम ड्रोन से भी रेकी कर रही है। उन्होंने बताया कि चारों लोगों ने अपने परिजनों के जो नंबर केदारनाथ रवानगी से पहले दर्ज कराए, उन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही ट्रैकरों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल नंबर चालू होते ही लोकेशन मिल सके। 

ट्रैक पर जाने से सवाल उठे
रोक के बावजूद ट्रैकर्स के ट्रैकिंग पर निकल जाने से सिस्टम पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मसलन किसी भी लेवल पर उनसे पूछताछ, चेकिंग क्यों नहीं की गई? उन्हें ट्रैक पर कैसे जाने दिया गया? 

पूर्व में दो ट्रैकर की हो चुकी मौत 
2017 में बदरीनाथ-पनपतिया-मद्महेश्वर ट्रैकिंग रूट पर पश्चिम बंगाल के 11 ट्रैकर फंसे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। 2018 जून में भी इसी रूट पर 23 सदस्यीय ट्रैकिंग दल भटक गया था। इस दौरान भी एक ट्रैकर की जान चली गई थी। इसके बाद 2018 सितंबर में आईआईटी रुड़की का ट्रैकिंग दल गंगी से केदारनाथ पैदल ट्रैक पर भटक गया था। मनणी माई बुग्याल में भी पश्चिम बंगाल के ट्रैकर फंस गए थे। 2019 में देवरियाताल में भी एक विदेशी पर्यटक भटक गया था।

हेलीकॉप्टर की मदद से क्षेत्र में दो बार रेकी की जा चुकी है। साथ ही ड्रोन से भी खोज हो रही है। समय-समय पर मामले की जानकारी ली जा रही है। 
-वंदना सिंह, डीएम, रुद्रप्रयाग

रेस्क्यू टीमें ट्रैकिंग रूट से लेकर जंगल तक में लापता ट्रैकर्स की खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
-नवनीत सिंह, एसपी, रुद्रप्रयाग 

प्रभागीय कार्यालय से ट्रैकिंग के लिए कोई अनुमति नहीं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण के चलते अभी ट्रैकिंग और पर्यटन गतिविधियों पर शासन से रोक है।
-अमित कंवर, डीएफओ, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed