फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four students caught fire in the forest, case filed

जंगल में आग लगाते हुए चार छात्र धरे, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Apr 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four students caught fire in the forest, case filed
जंगल में आग लगाने के आरोप में वन प्रभाग ने जखोली के चोपड़ा गांव के चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रों द्वारा पांजणा क्षेत्र के जंगल में आग लगाकर करीब एक हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया गया है। प्रभागीय क्षेत्र में अभी तक वनाग्नि की 30 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 31.08 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग प्रभाग के जखोली रेंज के अंतर्गत विभागीय टीम ने गश्त के दौरान पांजणा क्षेत्र में चार स्कूली छात्र जंगल में आग लगाते हुए पकड़े। डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि चोपड़ा गांव निवासी आरोपी चारों छात्रों के खिलाफ वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई है। बताया कि जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभागीय क्षेत्र में दस सचल दस्ते गठित किए गए हैं, जिसमें छह-छह वन कर्मी शामिल हैं। साथ ही 29 क्रू-स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिसकी मदद से आसपास के क्षेत्रों में वनाग्नि की घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा प्रभागीय स्तर पर मोबाइल एप और गूगल मैपिंग के जरिए भी सभी सात रेंजों में वनाग्नि की घटनाओं की जानकारी मिल रही है, जिसके तहत टीमें मौके पर भेजी जा रही है। डीएफओ ने बताया कि चीड़ प्रभावित जंगलों में पिरूल को साफ करने ब्लूअर और कंप्रेशर का उपयोग किया जा रहा है। फायर सीजन में अभी तक प्रभागीय क्षेत्र वनाग्नि की 30 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 31.08 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed