फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Form teams to expedite disposal of pending cases: SP

लंबित मामलों में टीमें गठित कर त्वरित करें निस्तारण : एसपी

Sun, 21 Sep 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 21 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Form teams to expedite disposal of pending cases: SP
पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

बाहरी लोग, फड-फेरी और किरायेदार के सत्यापन पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जिले में थाना स्तर पर लंबित धोखाधड़ी और साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने टीमें गठित कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सात वर्ष या अधिक की सजा वाले विभिन्न आपराधिक मामलों में अनिवार्य रूप से फील्ड यूनिट का दौरा करने की बात कही।

रविवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद कोंडे ने महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को उत्तराखंड पुलिस ऐप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण, ई-एफआईआर में शिकायत दर्ज करने के बारे में वृहद प्रचार-प्रसार करने, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थनापत्रों पर कार्रवाई करने, शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूरक निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में जमानत व पेरोल पर आने वाले अभियुक्तों की निगरानी और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। पुलिस अधीक्षक ने बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूराें, किरायेदारों के सत्यापन पर भी जोर दिया। बैठक में कोतवाली प्रभारी मनोज नेगी, राकेंद्र सिंह कठैत, थानाध्यक्ष मुकेश चौहान, महेश रावत, कुलदीप पंत, यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा, अभिसूचना निरीक्षक मनोज बिष्ट, संचार निरीक्षक प्रमोद पेटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed