फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Forest Department set up cage to catch leopar

तेंदुए को पकड़ने के लिये वन विभाग ने लगाए पिंजरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Forest Department set up cage to catch leopar
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते वन कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर में दिख रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने कवायद तेज कर दी है। डीएम आवास और आसपास के क्षेत्र में दो पिजरें लगाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रात में इसी स्थान पर छुपकर बैठ रहा है। गश्ती दल को भी पिछले चार दिनों से लगातार इस क्षेत्र में तेंदुआ दिख रहा था। इससे पहले रविवार की रात पुलिस लाइन में तेंदुआ के पगचिह्न मिलने से खलबली मच गई थी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को रुद्रपुर कलक्ट्रेट के आसपास पहली बार तेंदुआ देखा गया था। इसकी भनक लगते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई थी। आवासीय कॉलोनियों के आसपास तेंदुए से बचने के लिए वन कर्मचारियों की टीमें लगातार गश्त कर रही है। घनी झाड़ियों को जेसीबी से कुचला गया, साथ ही कई जगहों पर आग लगा दी गई।
विज्ञापन

वन कर्मचारियों को पिछले छह दिनों में कलक्ट्रेट परिसर में तेंदुआ अलग-अलग स्थान पर दिखाई दिया। इससे उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था, इसलिए कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाने में समय बीत गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। पिंजरे तक तेंदुए को लाने के लिए दो बकरे बांधे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिंजरों के अलावा कर्मचारी कलक्ट्रेट परिसर में ट्रैक्टर से और पैदल भी गश्त कर रहे हैं। वहीं, एसडीओ यूसी तिवारी ने तेंदुए पर निगरानी रखने वाले कर्मचारियों से सतर्कर्ता बरतने और आसपास रहने वाले लोगों से रात को अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
तेंदुए के डर से स्टेडियम में आठ तक प्रशिक्षण बंद
रुद्रपुर। तेंदुए और बाघ की दहशत से अब स्टेडियम में आठ फरवरी तक खिलाड़ियों की पूरी तरह से नो-एंट्री कर दी गई है। स्टेडियम की दीवारों पर जिला क्रीड़ाधिकारी के निर्देशों का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। वहीं स्टेडियम में मौजूद पीआरडी जवानों को भी अलर्ट किया गया है।
विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने के लिए कई खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना सुबह-शाम पहुंचते हैं लेकिन तेंदुए की डर से सोमवार तक पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों का सुबह प्रशिक्षण लेना वर्जित किया गया था। अब स्टेडियम की दीवारों पर तेंदुए और बाघ के खौफ से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण आठ फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

स्टेडियम में चस्पा किए गए नोटिस को व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर किया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी ने कहा कि एथलेटिक्स छात्रावास के चैनल को बंद करने के साथ ही अब आठ फरवरी तक खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में नो-एंट्री रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed