{"_id":"873fcd576ed686260808033a2a4af7d8","slug":"first-essay-contest-guptkashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में गुप्तकाशीप्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में गुप्तकाशीप्रथम
अमर उजाला ब्यूरो , रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 18 Nov 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी परिसर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गुप्तकाशी संकुल प्रथम व ऊखीमठ द्वितीय रहा। सामान्य ज्ञान में खड़िया प्रथम, गुप्तकाशी द्वितीय व मनसूना तृतीय रहा।
विज्ञापन
भाषण में ऊखीमठ, भींगी व गुप्तकाशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। पेटिंग में ऊखीमठ ने बाजी मारी। भींगी व सीतापुर क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। स्लोगन में भींगी ने प्रथम रहा। चम्मच दौड़ में राउलेंक तथा रस्सा-कस्सी में खड़िया ने बाजी मारी। बोरी दौड़ में भींगी और आंचलिक लोकनृत्य में गुप्तकाशी संकुल प्रथम रहा।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में भींगी संकुल प्रथम व गुुप्तकाशी द्वितीय रहा। सामान्य ज्ञान में मनसूना व भाषण में कालीमठ संकुल अव्वल रहा। पेटिंग में गुप्तकाशी प्रथम व मनसूना द्वितीय रहा। स्लोगन में ऊखीमठ प्रथम व भींगी द्वितीय रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर उप शिक्षाधिकारी रवि कुमार, राधे लाल आर्य, संकुल समन्वयक मनोज शर्मा, अजयपाल भंडारी, गोविंद वर्मा, नरेंद्र प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद थे।