फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fire in car collided with hill on Badrinath Highway

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से टकराई कार में लगी आग

Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in car collided with hill on Badrinath Highway
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप पत्थर, बोल्डरों से टकराने के बाद वाहन में लग? - फोटो : RUDRAPRYAG
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर-नारायणघाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर ऊपर की तरफ लगे पुश्ते से जा टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। आग से वाहन धू-धूकर जल गया। वाहन में सवार दो लोगों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है। साथ ही अग्निशमन दल की मदद से वाहन में लगी आग बुझाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न रुद्रप्रयाग से चमोली की तरफ जा रही एक कार घोलतीर के समीप अनियंत्रित होकर ऊपर की तरफ पत्थर व बोल्डरों से होते हुए पुश्ते से जा टकराई। निर्वाचन संबंधित कार्यों को लेकर हाईवे से गुजर रहे निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पंकज कोठियाल व आलोक प्रभाकर ने अन्य लोगों की मदद से वाहन में सवार प्रशांत रावत (32) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कोला-डुंग्री और चंदन सिंह (60) को अन्य लोगों की मदद से बाहर निकाला। इस दौरान वाहन में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगा। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही फायर सर्विस के सहयोग से वाहन में लगी आग बुझाई गई। पुलिस के अनुसार, अनियंत्रित वाहन के सड़क के ऊपरी तरफ लगे पुश्ते से टकराने से उसमें तकनीकी खराबी आई, जिससे आग लग गई। इतना सही रहा कि वाहन में सवार लोगों को पहले ही बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed