{"_id":"67ab4ced23bd6c7e5d00a960","slug":"fields-are-not-getting-moisture-due-to-lack-of-rain-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-111030-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बारिश की कमी से खेतों को नहीं मिल रही नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बारिश की कमी से खेतों को नहीं मिल रही नमी
Tue, 11 Feb 2025 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
बैठक में हुई चर्चा, कहा-फसलों के उत्पादन पर पड़ रहा है असर
पर्वतीय कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन की जिला कार्यकारिणी भी गठित
शैलेश भट्ट को अध्यक्ष और राहुल नेगी को महामंत्री चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलवाड़ा। पर्वतीय कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौसमी और बेमौसमी फल व सब्जी उत्पादन पर चर्चा की गई। कहा गया कि बारिश नहीं होने से खेतों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है जिससे फल, फूल और अन्य नकदी फसलों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इस दौरान काश्तकारों को बीज, खाद और उपकरण न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान जिले की कार्यकारिणी गठित करते हुए शैलेंद्र भट्ट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन के संरक्षक शैलेश भट्ट और अध्यक्ष बीरबान सिंह रावत की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव से खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। केंद्रीय कार्यकारिणी के महामंत्री दीपक करगेती, कौशल रावत व दीपक ढौंडियाल ने कहा कि कई जगहों पर काश्तकारों को उद्यान विभाग से समय पर बीज व पौध नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी के काश्तकार मानवेंद्र सिंह नेगी को उद्यान विभाग की ओर से कागजी नींबू के नाम पर जम्बीरी की पौध देने पर रोष जताते हुए क्षतिपूर्ति की मांग भी की। बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए शैलेंद्र भट्ट को अध्यक्ष व राहुल नेगी को महामंत्री चुना गया। इस मौके पर बैठक में चकबंदी के प्रणेता केवलानंद तिवारी, आरपी कुखशाल, विजेंद्र सजवाण, डाॅ. आशुतोष भंडारी और सुखदेव पंत आदि मौजूद थे। संवाद