फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fever Symtoms in Newborn Returned from China

चीन से लौटे दंपती की नवजात बेटी को आया बुखार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fever Symtoms in Newborn Returned from China
रुद्रपुर। कोरोना वायरस से घबराकर चीन के शंघाई शहर से स्वदेश लौटे दंपती की 11 माह की बच्ची को रविवार रात बुखार आने पर सोमवार को जिला अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच की गई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची का सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजा जाएगा। वहीं, हिदायत देने के बावजूद दंपती ने बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं कराया और उसे घर ले गए।
विज्ञापन

चीन में नौकरी कर रहे शक्तिफार्म निवासी दंपती कोरोना वायरस के प्रकोप से घबराकर 26 जनवरी को शंघाई से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़कर स्वदेश लौट आए थे। दिल्ली एयरपोर्ट में मौजूद डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के चलते उनकी थर्मल जांच की। जांच में वह खतरे से बाहर बताए गए थे। इसके बाद जब वह ऊधमसिंह नगर पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग में उन्हें बताया गया था कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर वे स्वास्थ्य विभाग को अपडेट देंगे। रविवार रात बच्ची को हल्का बुखार होने पर दंपती ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जिला अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच के लिए बुलाया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. आरडी भट्ट ने बताया कि बच्ची को हल्का बुखार था। परिजनों को हिदायत दी गई कि वे बच्ची को 15 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराएं लेकिन परिजनों ने बच्ची के घर में ज्यादा सुरक्षित रहने की बात कही और उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन

तीन लेयर की पैकिंग में भेजा गया सैंपल
रुद्रपुर। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि समझाए जाने के बावजूद परिजनों ने बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं कराया और उसे घर ले गए। उन्होंने बताया कि बच्ची के सैंपल को पुणे स्थित लैब में विशेष तरह की थ्री लेयर पैकिंग में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed