फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Festival named after culture department

संस्कृति विभाग के नाम रहा महोत्सव

Thu, 02 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Festival named after culture department
राजकीय इंटर कॉलेज तैला में आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का दूसरा दिन उत्तराखंड संस्कृति विभाग के कलाकारों के नाम रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद मेला पंडाल में दर्शकों की खूब भीड़ जुटी रही। इस दौरान मेलार्थियों ने स्टॉलों से भी खरीदारी की।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि चारधाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय मेले जहां लोक संस्कृति का संरक्षण करते हैं। मेला समाज को जोड़ने का काम करता है। विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य कुसुम देवी, नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल और प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इसके बाद संस्कृति विभाग के कलाकारों की ओर से जय बदरी-केदारनाथ, स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। धरती हमरा गढ़वाल की..., न उकाल, न उधार..., सैणू-सैण मेरा गौ की बाट..., पीत की कुंगली डोर छिन ये..., पर्वत जन कठोर भी छिन ये बेटी..., ब्वारी पहाड़ों... की आदि गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर मेलाध्यक्ष ओपी बहुगुणा, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, दीपक रावत, कृपाल सिंह पंवार, विनोद थपलियाल, त्रिलोक रौतेला और नरेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed