{"_id":"67092650181a877e200a20f0","slug":"female-traveler-falls-into-ditch-after-being-hit-by-horse-dies-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-108995-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े की टक्कर से खाई में गिरी नेपाली मूल की महिला यात्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े की टक्कर से खाई में गिरी नेपाली मूल की महिला यात्री, मौत
Fri, 11 Oct 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:17 PM IST
सार
केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रही महिला यात्री जिखाकोदरिम 45 वर्ष पत्नी जोगिन्द्र कोहरिन निवासी जिला बीरा नेपाल को चीरबासा में घोड़े ने टक्कर मार दी और वह गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
महिला खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलिपैड के समीप घोड़े की टक्कर लगने से एक महिला यात्री गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ ने शव खाई से निकालकर हेलिपैड पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Rudraprayag: पांच युवाओं ने मद्महेश्वर घाटी में खोजा 78 किमी लंबा ट्रैकिंग रूट, डिजिटल मैप किया तैयार, तस्वीरें
विज्ञापन
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर दीपक भट्ट और संजय भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रही महिला यात्री जिखाकोदरिम 45 वर्ष पत्नी जोगिन्द्र कोहरिन निवासी जिला बीरा नेपाल को चीरबासा में घोड़े ने टक्कर मार दी और वह गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर एनडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान खाई में उतरे और शव निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन