फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   female foeticide is blot on Self Respect on Women

बेटियों के आत्मसम्मान पर चोट है कन्या भ्रूण हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
female foeticide is blot on Self Respect on Women
रुद्रपुर में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान स्लोगन के साथ छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। बेटियों को शिक्षित किए बगैर समाज शिक्षित नहीं हो सकता। समाज में आज भी कई जगह बेटा-बेटी में भेदभाव किया जा रहा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को स्व. पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर (रुद्रपुर) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं और बालिकाओं ने यह बात कही। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को बेटियों के आत्मसम्मान पर चोट बताते हुए इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। रुद्रपुर राइजिंग की अध्यक्ष चंद्रकला राय ने छात्राओं को मासिक धर्म एवं शारीरिक स्वच्छता से संबंधित जानकारियां दीं। छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल महिला महासभा की अध्यक्ष श्वेता पाठक ने कहा कि बेटी-बेटे का भेदभाव खत्म करने के लिए समाज की सोच बदलने की बेहद जरूरत है। इसकी शुरुआत हर घर से होनी चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सहयोगी संस्था रुद्रपुर राइजिंग, महिला राइजिंग की टीम के साथ ही प्रधानाध्यापक रचना बर्गली को स्मृति चिन्ह दिए गए। 87 छात्राओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे। वहां मीनू जोशी, पिंकी तिवारी, विनीता रॉय, अनीता मिश्रा, दीपा राय, नीलम कांडपाल, सोनम सिंह, शालिनी गुप्ता, एकता यादव, विजय आहूजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में अक्शा रही प्रथम
राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में छात्राओं की स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें छात्राओं ने बेटी की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित संदेश देते हुए स्लोगन बनाए। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अक्शा फाजिमा प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय व निशा तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार पाने वाली छात्राओं में जुबिया, मुस्कान, प्रियंका, रानी, सुमन शर्मा, प्रीति, समन मलिक, हिना, सानिया और बुशरा शामिल रहीं।
खबर और प्रेरक प्रसंग पढ़ने के लिए क्लिक करें aparajita.amarujala.com
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम की खबरें पढ़ने और इनसे जुड़ी फोटो देखने के लिए अपराजिता की वेबसाइट www.aparajita.amarujala.com पर क्लिक करें। इस साइट के जरिए कार्यक्रम की फोटो भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कोट
समाज में अशिक्षा के चलते कन्या भ्रूण हत्या और दहेज जैसी कुप्रथाएं समाप्त नहीं हो पा रहीं है। गिहार समाज में महिलाओं का सबसे अधिक शोषण होता है। सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ हमें आवाज बुलंद करनी चाहिए। - रचना बर्गली, प्रधानाध्यापक, राबाउमावि रामनगर।
पुत्र मोह में लोग कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य पाप करते हैं। कई कथित बुद्धिजीवी लोगों के जेहन में भी पुत्र मोह देखा गया है। यही कसक आखिर में उन्हें कन्या भ्रूण के लिए उकसाती है। - आरती पांडेय, शिक्षिका।
सभी अभिभावकों को चाहिए की वह अपनी बेटियों की शिक्षा पर भी पूरा ध्यान दें। यदि बेटियों को अभिभावकों का पूरा सहयोग मिले तो वह भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। - अक्शा फातिमा, छात्रा।
कन्या भ्रूण हत्या बेटियों के आत्मसम्मान पर चोट की तरह है। इस कुप्रथा को समाज से पूर्ण रूप से समाप्त किया जाना चाहिए। बेटियां बोझ नहीं होती, बस उन्हें अवसर कम मिलते हैं। - प्रीति कुमारी, छात्रा।
--
बेटियां भी बेटों से किसी मामले में कम नहीं होती हैं। बेटियों को भी बेटों की तरफ आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलने चाहिए। सभी को आत्मसम्मान से जीने का अधिकार है। - निशा कुमारी, छात्रा।
--
बेटियों को पराया धन कहा जाता है। यह शब्द बेटियों को समाज में उपेक्षित करता है। बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। - समन मलिक, छात्रा।
--
आज महिलाएं हर कार्यक्षेत्र में सक्रिय हैं। महिलाएं पुलिस के साथ ही सेना और प्रशासनिक सेवा में हैं। महिलाएं हवाई जहाज भी उड़ा रही हैं। बेटियों को और मौके मिलने चाहिए। - रानी, छात्रा।
--
समाज में एक तरफ देवी मां को पूजा जाता है, वहीं दूसरी तरफ उसके स्वरूप कन्या को कोख में ही मार दिया जाता है। समाज का यह दोहरा चरित्र है। - सुमन शर्मा, छात्रा।
--
बेटियों की सुरक्षा आज सबसे बड़ी चिंता का विषय है। बेटियों को भी बेटों की भांति सभी सामाजिक अधिकार मिलने चाहिए। पुरानी परंपराओं के नाम पर आज भी बेटियों के साथ पक्षपात किया जाता है। - श्वेता अग्रवाल, रुद्रपुर।

--
aparajita.amarujala.com पर क्लिक कर समाचार विस्तार से पढ़िए।

रुद्रपुर में बच्चों को संबोधित करती पूर्वांचल महिला महासभा की अध्यक्ष श्वेता पाठक।

रुद्रपुर में बच्चों को संबोधित करती पूर्वांचल महिला महासभा की अध्यक्ष श्वेता पाठक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed