{"_id":"616c55eeed93057be375e97e","slug":"fasting-for-sainik-school-construction-rudrapryag-news-drn393626065","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल निर्माण के लिए उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल निर्माण के लिए उपवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़मा पट्टी के थाती-दिग्धार में सैनिक स्कूल का निर्माण कराने व पूर्व में किए गए कार्य में हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल के जिला प्रवक्ता मोहित डिमरी ने एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर सैनिक स्कूल निर्माण के लिए जनांदोलन करेगी।
थाती-दिग्धार में उपवास पर बैठे उक्रांद नेता डिमरी ने कहा कि सैनिक स्कूल के नाम पर भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। एक तरफ इस वर्ष फरवरी में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक स्कूल निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं, केंद्र सरकार बजट देने से इनकार कर रही है। क्षेत्रीय जनता ने सैनिक स्कूल निर्माण के लिए 1000 नाली से अधिक भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराई थी लेकिन स्कूल निर्माण के नाम पर कांग्रेस काल में करोड़ों का घोटाला किया गया। वहीं, भाजपा ने सिर्फ कोरे आश्वासन देकर जनता की भावनाओं से खेलने का काम किया है। सैनिक स्कूल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण ने कहा कि सैनिक स्कूल निर्माण क्षेत्रीय जनता की एकसूत्री मांग है। इस मौके पर पृथ्वीपाल रावत, बलवीर चौधरी, भगत चौहान, कमल रावत, गोपाल बर्त्वाल, मंगत खत्री, बीएस रावत, गुमान सिंह आदि मौजूद थे।