फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   fast unto death warning for hospital

अस्पताल के लिए आमरण अनशन की चेतावनी

Fri, 13 Aug 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
fast unto death warning for hospital
अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों का धरना 31वें दिन भी जारी रहा। मौके पर शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने त्रियुगीनारायण मंदिर के पास धरना दिया। उनका कहना था कि एक माह बाद भी शासन, प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत प्रदेश सरकार व प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला ने बताया कि जल्द ही आमरण अनशन की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही सोनप्रयाग में चक्काजाम समेत ऊखीमठ सहित केदारघाटी व अन्य कस्बों में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा, भगवती प्रसाद, महेंद्र सेमवाल, राजेश भट्ट, विश्वेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed