फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Fast unto death for construction of KV building continues for the third day

Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

Mon, 03 Nov 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 03 Nov 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Fast unto death for construction of KV building continues for the third day
रुद्रप्रयाग। स्यालसौड़ में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बीते एक माह से भवन निर्माण की मांग के लिए यूकेडी के नेता और क्षेत्रीय जनता धरने पर बैठी है। सोमवार को आमरण अनशन पर डॉ. आशुतोष भंडारी, पूर्व सैनिक जगमोहन झिंक्वाण और बीरेंद्र सिंह बैठे रहे। अनशनकारियों ने कहा कि जब तक केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए निर्माण शुरू नहीं हो जाता अनशन जारी रहेगा। स्यालसौड़ में केवि भवन निर्माण के लिए 85 नाली भूमि चिह्नित है लेकिन वन विभाग की औपचारिकताएं पूर्ण न होने के कारण अब तक भूमि हस्तांतरण नहीं हो पाया है। इस दौरान सुशीला भंडारी, शिव सिंह, राहुल पंवार, प्रधान नैलीकुंड मनोज वैष्णव, पंकज राणा, अमन पंवार और प्रशांत भंडारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed