{"_id":"5e945dfa8ebc3e72bb689299","slug":"farmers-unable-to-cut-wheat-from-their-fields-across-the-border170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पार के अपने खेतों से गेहूं नहीं काट पा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पार के अपने खेतों से गेहूं नहीं काट पा रहे किसान
रुद्रपुर। लॉकडाउन से सबसे अधिक गेहूं की कटाई प्रभावित हो रही है। राज्य की सीमाओं पर किसानों और खेहितर मजदूरों के लिए छूट न होने से कई किसान यूपी की सीमा में आने वाले अपने खेतों से गेहूं नहीं काट पा रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से गेहूं कटाई के लिए विशेष छूट देने की मांग की है। उत्तराखंड के प्रमुख कृषि उत्पादक जिले ऊधमसिंह नगर की सीमा उत्तर प्रदेश से सटी हुई है। अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से ही सैकड़ों किसानों की कृषि भूमि दोनों राज्यों में भी है। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर, किच्छा, जसपुर, काशीपुर, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता के कई किसानों की जमीन यूपी के बिलासपुर, बहेड़ी, पीलीभीत आदि जगहों पर भी हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण राज्य की सीमा सील की गई है। हालांकि प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्राली की छूट दी है, लेकिन सीमा पर पुलिस की सख्ती व कंबाइन मशीन को रोके जाने से जिले के किसान उत्तर प्रदेश के अपने अपने खेतों से गेहूं नहीं काट पा रहे हैं। रुद्रपुर के बगवाड़ा निवासी महिला किसान नवजोत कौर कहती हैं कि उनकी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी क्षेत्र में कृषि भूमि है। सीमा पर कंबाइन मशीन को रोके जाने से गेहूं की कटाई नहीं हो पा रही है। उत्तर प्रदेश में भी कंबाइन मशीन नहीं मिल पा रही है। मलसी निवासी किसान जसबीर सिंह कहते हैं सीमा पर कंबाइन मशीन के साथ ही वाहनों को सख्ती से रोका जा रहा है। उनकी अपनी कंबाइन मशीन होने के बावजूद वह गेहूं नहीं काट पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के किसानों की कंबाइन मशीनें भी इस समय खाली नहीं हैं। बगवाड़ा निवासी किसान दिलराज बाजवा कहते हैं कि उनकी बहेड़ी में भी जमीन है, लेकिन प्रशासन ने सीमा पर इतनी सख्ती कर रखी है कि गेहूं कटाई मुश्किल हो रही है। किसानों को धान कटाई के लिए विशेष छूट मिलनी ही चाहिए। किच्छा निवासी किसान सरताज सिंह कहते हैं कि यदि प्रशासन ने किसानों को सीमा पर गेहूं की कटाई को लेकर छूट नहीं दी तो किसानों को बहुत बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।