फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Failed another student by checking the copy twice

दो बार कॉपी चेक कर एक और छात्रा को किया फेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Failed another student by checking the copy twice
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के छात्र-छात्राओं की कॉपी को दोबारा चेक करने के नाम पर फेल करने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। रुद्रपुर पीजी कॉलेज की बीएससी छठे सेमेस्टर की एक और छात्रा को दो बार कॉपी चेक करने के नाम पर फेल किया गया है। छात्रा के आरटीआई के तहत मांगी सूचना से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

रुद्रपुर पीजी कॉलेज मे बीएससी छठे सेमेस्टर की एक छात्रा के केमिस्ट्री में इनऑर्गेनिक विषय की कॉपी जांच कर पहले 16 अंक दिए गए थे। इन 16 अंकों और इंटरनल अंकों के आधार पर छात्रा उत्तीर्ण थी लेकिन बाद छात्रा की कॉपी को दोबारा चेक करके 11 अंक दिए गए हैं। इन 11 अंकों के आधार पर छात्रा फेल हो गई है। मालूम हो कि इस तरह के कई मामले रुद्रपुर पीजी कॉलेज में आ चुके हैं। इस तरह उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लापरवाही के मामलों के खिलाफ के एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय और कॉपी की जांच करने वाले प्राध्यापकों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। एबीवीपी के जिला संयोजक रचित सिंह और नगर मंत्री सौरभ राठौर ने कहा कि वह बुधवार को नैनीताल में कुलपति के सामने इन समस्याओं को रखेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed