{"_id":"6931648a2e0107d5640dda59","slug":"exhibition-of-local-products-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-115937-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई
Thu, 04 Dec 2025 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 04 Dec 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। यात्रा के प्रथम दिवस स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। जीवन ज्योति, उन्नति (कोटमा), नवकिरण (नारायणकोटि), उड़ान और उमंग स्वायत्त सहकारिताओं की महिलाओं ने शॉल, ऊनी वस्त्र, दालें, अचार आदि उत्पादों के स्टाल लगाए। विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी प्रतीक जैन और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने स्टालों का निरीक्षण किया। कहा कि समूह आधारित उत्पादन महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता प्रदान कर रहा है। संवाद
जिलाधिकारी ने गाया शिव कैलाश के वासी... भजन
ऊखीमठ। शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ पर आयोजित कीर्तन संध्या में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने शिव कैलाश के वासी… भजन गाया। डीएम के साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और सीडीओ राजेंद्र रावत भी ताल से ताल मिलाते नजर आए। जिलाधिकारी के भजन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। संवाद