{"_id":"5f610ef78ebc3e5d0c223f0c","slug":"examination-in-two-shifts-at-rudrapur-college-on-the-second-day-rudrapur-news-hld397081076","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर कॉलेज में दूसरे दिन दो पालियों में हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर कॉलेज में दूसरे दिन दो पालियों में हुई परीक्षा
विज्ञापन
रुद्रपुर कॉलेज गेट पर खड़े परीक्षार्थी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दूसरे दिन दोपहर और शाम की दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें बीकॉम और बीए अंतिम सेमेस्टर के 748 विद्यार्थी शामिल हुए।
परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि पहली पारी में बीए में 28, एमए में 18 और एमकॉम फाइनेंशियल मैनेजमेंट और अकाउंटिंग में आठ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीकॉम अंतिम सेमेस्टर में 694 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डॉ. तिवारी ने कहा कि कॉलेज गेट पर सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इधर, कॉलेज गेट और वाहन पार्किंग में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। परीक्षार्थियों ने सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाईं।
कुविवि में 15, यूओयू में दो विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
काशीपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की ओर से राधेहरि राजकीय महाविद्यालय स्थित केंद्र में दूसरे दिन भी परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न हुई। मंगलवार को केंद्र में पहली पाली में सभी 16 परीक्षार्थी पहुंचे। केंद्र प्रभारी डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में 37 में से दो परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहां सह प्रभारी डॉ. एके मौर्य, राजपाल सिंह, अचला सक्सेना, देवयानी, ममता कांडपाल, राजेंद्र सिंह थे। उधर, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. एसएस कुशवाहा ने बताया कि दूसरी पाली में एमए प्राइवेट प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र और समाजशास्त्र में 18 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। आठ परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 10 अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में में पंजीकृत 176 विद्यार्थियों में से तीन अनुपस्थित रहे। बीकॉम के वित्तीय प्रबंधन की परीक्षा में पंजीकृत 312 में से दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर कॉलेज में 84 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को तीसरी पाली में 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहली और दूसरी पाली में विद्यार्थियों का पेपर नहीं था। महाविद्यालय गेट पर विद्यार्थियों की थर्मल जांच की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। संवाद