फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   EX- CM harish rawat announsment.

पूर्व सीएम की घोषणा पर शासन ने खींचे हाथ

Tue, 10 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 10 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
EX- CM harish rawat announsment.
हरीश रावत - फोटो : file photo

 तीर्थाटन व पयर्टन क्षेत्र चोपता-दुगलबिट्टा और तृतीय केदार तुंगनाथ का विद्युतीकरण दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। इस क्षेत्र के विद्युतीकरण को लेकर शासन ने अपने हाथ पीछे खींच लिए है। जबकि यहां के विद्युतीकरण की घोषणा पूर्व सीएम हरीश रावत ने की थी।

विज्ञापन


तृतीय केदार सहित चोपता व दुगलबिट्टा के लिए बिजली पहुंचने में समय लग सकता है। इन स्थलों का विद्युतीकरण के प्रस्ताव को शासन ने खारिज कर दिया है। अब ऊर्जा निगम यहां उरेड़ा की मदद से बिजली की व्यवस्था करेगा। यहां विद्युत व्यवस्था करने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से 1 करोड़ 66 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बिजली के अभाव में यहां पर्यटकों व यात्रियों को अंधेरे में ही रहना पड़ता है, जिससे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं व्यवसाय को भी नुकसान होता है।
विज्ञापन


यूपीसीएल के ग्रिड से जुड़ेगा गौंडार
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ ब्लाक के दूरस्थ गौंडार गांव को जल्द यूपीसीएल के ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। उरेडा की मदद से गांव में बिजली पहुंच चुकी है। गांव को ग्रिड से जोड़ने के लिए ऊर्जा निगम ने मुख्यालय को 4.9 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपता के विद्युतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इससे मना कर दिया है। अब उरेड़ा की ओर से इस क्षेेत्रों में विद्युतीकरण किया जाएगा। - मनोज गुसाईं,  अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed