फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Evidence of various wildlife, including the monal and sambar, has been found in the high-altitude alpine meadows (bugyals), including those at Panwali Kantha.

Rudraprayag News: पंवाली कांठा समेत बुग्यालों में मोनाल, सांभर समेत कई वन्यजीवों के साक्ष्य मिले

Thu, 22 Oct 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 22 Oct 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Evidence of various wildlife, including the monal and sambar, has been found in the high-altitude alpine meadows (bugyals), including those at Panwali Kantha.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने 18 से 21 अक्तूबर तक चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। बुग्यालों के संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने पंवाली कांठा समेत उच्च हिमालयी बुग्यालों में 18 से 21 अक्तूबर तक विशेष गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान यहां मोनाल, सांभर और भालू समेत कई वन्यजीवों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले।

प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने तीन दिनों में करीब 60 किमी गश्त कर उच्च हिमालयी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने उत्तरी जखोली रेंज के पंवाली कांठा, माटिया और राजखरक बुग्याल के साथ धारकुड़ी, लस्तरगाड़ और बधानी क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान बुग्याल संरक्षण कार्यों की प्रगति, प्राकृतिक वनस्पतियों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की स्थिति का आकलन किया। प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को हिमालयी मोनाल, हिमालयी भालू, लाल लोमड़ी (रेड फॉक्स), गुलदार एवं सांभर सहित विभिन्न वन्यजीवों की उपस्थिति के साक्ष्य मिले हैं जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाते हैं। उच्च हिमालयी बुग्याल जैव विविधता, जल स्रोतों एवं पर्यावरणीय संतुलन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से नियमित गश्त, संरक्षण कार्यों की निगरानी तथा वन्यजीव आवासों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत, वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह व वन विभाग की टीम ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed