फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Encroachment

कल्याणी नदी को निगल गया कंक्रीट का जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
रुद्रपुर में कल्याणी नदी में किया गया अतिक्रमण। - फोटो : RUDRAPUR
किसी समय शहर के बीचों-बीच कल-कल बहने वाली कल्याणी नदी को धीरे-धीरे कंक्रीट का जंगल निगल गया है। किसी समय खेतों की सिंचाई और लोगों को सूकुन देने वाली यह नदी अब अतिक्रमण से जूझते हुए मानसून में रुद्रपुर के में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर रही है। सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और नगर निगम मिलकर भी इस नदी को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर शहर के अनियोजित विकास, अतिक्रमण और ट्रांजिट कैंप बनने के बाद कल्याणी नदी में अब तक सिंचाई विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग मिलकर करीब 900 अतिक्रमणकारी चिन्हित कर चुके हैं। लेकिन विभागों की कार्रवाई सिर्फ नोटिस देने तक ही सीमित रह गई है। जिस कारण कल्याणी नदी में लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय राजनीति के कारण भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिसका खामियाजा मानसून में पूरे रुद्रपुर शहर को चुकाना पड़ता है। अतिक्रमण के कारण कल्याणी नदी के संकरी होने के कारण बरसाती पानी को निकलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण यह बरसाती पानी कल्याणी नदी से उफना कर सैकड़ों घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणी नदी में सिडकुल की फैक्ट्रियों का कैमिकल युक्त पानी बहने व गंदगी के कारण संक्रामक रोगों का भी खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी अतिक्रमण के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed