फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Emphasis is being given to natural and organic farming

सांसद भट्ट ने जैविक खेती का किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis is being given to natural and organic farming
पंतनगर में धान की जैविक खेती का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट व वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र में संचालित प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तहत धान, मंडुआ व नौरंगी (पर्वतीय इलाकों की दाल) की फसल को देखा। कहा कि विवि को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी प्राकृतिक व आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर डॉ. सुनीता तिवारी पांडे ने बताया कि प्राकृतिक खेती वृक्ष आयुर्वेद आधारित कृषि क्रियाओं से की जाती है। यह भारत की मूल परंपराओं पर आधारित खेती है।
विज्ञापन

इसमें रसायनों व कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है। प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विवि ने एक टीम बनाई है। स्वयं के अलावा टीम में डॉ. अमित भटनागर और अन्य वैज्ञानिक हैं। विश्वविद्यालय में प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एशियन एग्री हिस्ट्री फाउंडेशन और विश्वविद्यालय की ओर से शीघ्र कार्य योजना बनाई जाएगी। योजना के अनुसार उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी कार्य किया जाएगा। वहां पर उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, अपर निदेशक प्रशासन डॉ. प्रकाश भट्ट, डीएन यादव मंडल, प्रदीप फुटेला, डॉ. अमित भटनागर, डॉ. आरके पांडे, राजीव चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed